जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के बंदीपुर स्कूल के पास सोमवार की देर रात एक बैंक प्रबंधक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सड़क पर गाड़ी लगाकर रास्ता रोकने वाले मनबढ़ युवकों से रास्ता मांगना बैंक मैनेजर को भारी पड़ गया। आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि बैंक मैनेजर को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के संबंध में सुरहूरपुर ढेलवारी गांव निवासी गौरव दूबे ने मंगलवार को जलालपुर थाने में तहरीर दी है। वे जो इंडियन बैंक मेहनाजपुर शाखा में मैनेजर पद पर कार्यरत हैं, गौरव दूबे सोमवार की रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जब वह सिरकोनी के बंदीपुर स्कूल के पास पहुंचे तो वहां रास्ता एक स्विफ्ट कार द्वारा अवरुद्ध था। उन्होंने हार्न बजाकर रास्ता मांगा, जिससे गुस्साए कार सवारों ने उन पर हमला कर दिया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
मनबढ़ों ने बैंक मैनेजर को पीटा, थाने में तहरीर दर्ज


