जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के सरायरैचन गांव में गुरुवार की रात्रि साढ़े आठ बजे कपड़ा ब्यवसायी से दो मनबढ़ युवकों ने रॉड से पिटाई कर सोने की चेन व 40 हजार नकदी छीनकर फरार हो गए। भुक्तभेगी ने शुक्रवार की सुबह थाने पहुँच नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाना क्षेत्र के सरायरैचन गांव निवासी अशोक कुमार पाण्डेय की फतेहगंज बाजार में कपड़े की दुकान है। रात्रि में दुकान बंद कर घर जाते समय घर से 500 मीटर पहले एक जर्जर मकान के पास घात लगाकर गांव के ही कमलेश यादव व शिवम यादव ने उस पर रॉड से हमला बोल घायल कर गले से सोने की चेन व जेब से 40 हजार नकदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...


