Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeउत्तर प्रदेशमनचले की हरकत से तंग आकर एक युवती ने दे दी जान

मनचले की हरकत से तंग आकर एक युवती ने दे दी जान

अलीगढ़. यूपी में मनचले की हरकत से तंग आकर एक युवती ने अपनी जान दे दी. मामला अलीगढ़ से जुड़ा है जहां थाना टप्पल क्षेत्र गांव मादक में युवक द्वारा छेड़छाड़, परेशान किए जाने और पिता के साथ मारपीट करने से तंग होकर युवती ने ये खौफनाक फैसला लिया. ने युवक द्वारा तंग किए जाने पर कुछ दिन पूर्व 24 फरवरी को वीडियो वायरल कर आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी. घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है वहीं पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई में जुटी है.

थाना टप्पल क्षेत्र के गांव मादक निवासी सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि गांव का ही एक युवक मोहित उनकी बेटी को छेड़छाड़ कर परेशान करता था. एक वर्ष पूर्व उनकी बेटी की गांव में बारात आई थी तो युवक ने हंगामा कर दिया और बारात लौट गई. बाद में उन्होंने किसी प्रकार जनपद बुलंदशहर में अपनी रिश्तेदारी में बेटी की शादी कर दी. युवक वहां पर भी 112 नंबर पर तरह-तरह की सूचना देकर बेटी के ससुराल में पुलिस भेजने लगा, इतना ही नहीं इसके बाद एक बार युवक बेटी की ससुराल में पहुंच गया वहां पर पुलिस पहुंच गई और युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई हुई थी. उसके बाद उनकी बेटी मायके में आकर पिछले 1 वर्ष से उनके साथ रह रही थी. बुधवार की शाम वह अपनी दुकान से गांव में घर लौट रहे थे इसी दौरान युवक ने उनके पैर पर बाइक चढ़ा दी विरोध करने पर वह मारपीट करने लगा इसी दौरान उनकी बेटी भी मौके पर आ गई और मारपीट का विरोध किया. युवक द्वारा परेशान करने और पिता से मारपीट करने की घटना से तंग आकर युवती ने घर आकर आत्महत्या कर ली. पीड़ित पिता ने जानकारी देते हुए बताया की मेरी बेटी ने पिछले दिनों युवक से परेशान आकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी थी. शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने एक वर्ष के अंदर कोई कार्रवाई नहीं की. इसी से तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली. इस मामले में एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि एक सूचना पुलिस को 112 नंबर पर मिली थी कि एक युवती के द्वारा आत्महत्या की गई है. घटना की जानकारी मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की विस्तृत जानकारी में जुटी हुई है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था और उसी से तंग आकर युवती ने आत्महत्या की है तहरीर मिलने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Share Now...