Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरमदरसा कुरानिया गोपालापुर शहरी मार्ग की दुर्दशा से लोग परेशान

मदरसा कुरानिया गोपालापुर शहरी मार्ग की दुर्दशा से लोग परेशान

  • बुढ़हु बाबा से मैनीपुर तक सड़क जर्जर

जौनपुर। मदरसा कुरानिया गोपालापुर शहरी से लेकर बुढ़हु बाबा होते हुए मैनीपुर तक का संपर्क मार्ग बेहद जर्जर हो चुका है। बारिश के मौसम में इस रास्ते की हालत और भी खराब हो गई है, जिससे स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि यह मार्ग वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गड्ढों और कीचड़ से भरी इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। मदरसे के बच्चे और अन्य शिक्षण संस्थानों में जाने वाले छात्र-छात्राएं भी काफी प्रभावित हो रहे हैं। जनता ने जिला प्रशासन से अपील की है कि इस मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Share Now...