जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। मड़ियाहूँ पीजी कॉलेज में 98 यूपी बीएन एनसीसी द्वारा सीएटीसी 324 का शुभारम्भ हुआ। शनिवार को कैंप कमांडेंट कर्नल एनएस नेगी ने ओपनिंग सेरिमनी में कैंप का उद्घाटन किया। कर्नल नेगी ने सात दिवसीय इस कैंप में दिए जाने वाले ट्रेनिंग के बारे में बताया। एनसीसी कैडेट के लिए अनुशासन सर्वोपरि है। किस तरीके से रहेंगे, क्या अनुशासन होगा, कब उनको सोना है और कब जागना है इन सब बातों की जानकारी कर्नल ने बच्चों को दी। उनके सहयोग में 96 बटालियन के एडम अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल नीलांश भी मौजूद रहे। सूबेदार मेजर गुरदयाल सिंह तथा सूबेदार ईश्वर थापा के साथ अन्य 12 पीआई स्टाफ बच्चों की ट्रेनिंग के लिए लगाए गए हैं। कर्नल नेगी ने बताया कि कैंप के दौरान बच्चों को एनसीसी की अच्छी ट्रेनिंग देने के साथ-साथ उन्हें फायरिंग का भी अभ्यास कराया जाएगा। इसी कैंप में आसपास के कॉलेजों में चल रहे एनसीसी कैडेटों को भी परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। इस अवसर पर कॉलेज के एनसीसी अधिकारी कैप्टन एसके पाठक बदलापुर इंटर कॉलेज के सेकंड अफसर लेफ्टिनेंट इंद्रमणि उपाध्याय, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार सक्सेना, सेकंड अफसर पुष्कर दुबे, बलभद्र इंटर कॉलेज पाली से और कचगांव इंटर कॉलेज से थर्ड ऑफीसर अभिषेक सिंह ट्रेनिंग के दौरान उपस्थित रहे। बीएनबी इंटर कॉलेज के एनसीसी अधिकारी कैप्टन शिव शंकर मिश्रा ने एनसीसी अधिकारियों का अपने विद्यालय परिसर में स्वागत किया तथा कैंप में पूरा समय देने का आश्वासन दिया।
― Advertisement ―
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
मड़ियाहूं पीजी कालेज में सीएटीसी 324 का हुआ शुभारम्भ

Previous article
Next article


