खुटहन। कांग्रेस पार्टी के नेता प्रेमलाल यादव की चौथी पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय पिलकिछा पर मनाई गयी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने दिवंगत नेता को याद करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि स्व.प्रेमलाल यादव आजीवन गरीबो मजलूमों की मदद को हमेशा तत्पर रहते थे, वे दबे कुचले लोगों की आवाज थे। वह एक कुशल शिक्षाविद् के साथ साथ समाज में समावेशी विचारधारा के पोषक एवं गांधीवादी नेता के रुप में ख्यातिलब्ध थे। स्व.प्रेमलाल यादव के पौत्र एवं यूथ कांग्रेस शाहगंज विधानसभा के अध्यक्ष रत्नेश यादव ने कहा कि स्व.दादा जी हम सबको गरीबों, कमजोरो के मदद के लिए प्रेरित करते रहते थे, हम सब आज भी उन्हीं के बताए रास्तों पर चलकर समाज के हर वंचित वर्ग को मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला सचिव परवेज अहमद, देवेश उपाध्याय, पं.पवन शर्मा, जियालाल यादव, डा.राजेन्द्र प्रसाद यादव, भोला यादव, राजेश यादव, पं.राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, भारत यादव, राजनाथ बेनवंशी, अभिषेक कुमार सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
― Advertisement ―
चौबीस घंटे में 23 सेंमी बढ़ा घाघरा का जलस्तर
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के उत्तर में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर 24 घंटे में 23 सेंटीमीटर बढ़ गा है। बनबसा बैराज से गुरुवार...
मजलूमों की आवाज थे प्रेमलाल यादव : राकेश मिश्रा

Previous article
Next article