Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
Homeअपना जौनपुरमजदूर पाठशाला से कानूनी जानकारी एवं सरकारी योजनाओं से होगा जुड़ाव :...

मजदूर पाठशाला से कानूनी जानकारी एवं सरकारी योजनाओं से होगा जुड़ाव : महाजन अली

जौनपुर। एक्शन एड कर्नाटका प्रोजेक्ट द्वारा ग्राम पंचायत तुलापुर में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के साथ मजदूर पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मजदूरों को कानूनी जानकारी, पहचान, दस्तावेजों, श्रम पंजीकरण और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महाजनाली द्वारा बताया गया कि मजदूरों का किसी प्रकार का शोषण हो रहा है। तो उसकी तुरंत शिकायत दर्ज कराने की बात कही, साथ-साथ आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर से जुड़ाव व मोबाइल नंबर बदलाव न करने का सुझाव दिया गया साथ साथ  श्रम विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर जागरूकता व योजनाओं से निरन्तर जुड़ाव की बात कही। कार्यक्रम में बीनू द्वारा बताया गया कि महिलाओं को समान कार्य के लिए समान वेतन पर अपनी बात को रखा साथ साथ महिलाओं के साथ कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न पर कानूनी जानकारी पर बात करते हुए कहा कि इसकी शिकायत आप तुरंत दर्ज कराएं, चुप्पी को तोड़ना है। जिससे सभी महिला मजदूरों को सम्मान पूर्वक काम व दाम मिल सके। कार्यक्रम में बंसीलाल द्वारा मजदूरों को श्रम कानूनों की बुनियादी जानकारियों से अवगत कराया गया कार्यक्रम में, मंजीत प्रजापति, सत्यप्रकाश, सतीश कुमार, दयाशंकर, सुनिल कुमार कन्नौजिया आदि ने अपने विचार रखा, कार्यक्रम में कुल 62 मजदूरों ने प्रतिभाग किया।

Share Now...