- लॉ कमीशन ने भी वर्ष 1999 में की थी वन नेशन, वन इलेक्शन की वकालत : गिरीश यादव
जौनपुर धारा,जौनपुर। एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्विद्यालय के परिसर में कार्यक्रम मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री एके शर्मा उपस्थित में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एके शर्मा, गिरीश यादव, पुष्पराज सिंह द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजली व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पहले जौनपुर आगमन के दौरान मुख्य अतिथि का कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ नुक्कड़ चौराहो पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव सिर्फ चर्चा का विषय नहीं है, बल्कि यह भारत की जरूरत है। देश में हर कुछ माह में कहीं न कहीं बड़े चुनाव होते रहते हैं।

इससे विकास कार्यों पर विपरीत प्रभाव तो पड़ता ही है, साथ ही बड़े पैमाने पर धन का अपव्यय भी होता है। ऐसे में इस मुद्दे पर गहन अध्ययन और मंथन आवश्यक है। एक साथ चुनाव होने से देश व राज्यों की विकास योजनाओं को रफ्तार मिलेगी। बार-बार चुनाव और उसके कारण लगने वाली आचार संहिता से विकास कार्य बाधित नहीं होंगे। इससे चुनाव पर होने वाले खर्चे की बचत भी होगी। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि चुनाव आयोग ने पहली बार साल 1983 में इसे लेकर सुझाव दिया था लॉ कमीशन ने भी वर्ष 1999 में वन नेशन, वन इलेक्शन की वकालत की थी। दिसंबर 2015 में लोकसभा और विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव आयोजित करने के लिये संसद की स्टेंडिंग कमेटी ने एक साथ चुनाव आयोजित करने पर वैकल्पिक और व्यावहारिक तरीका अपनाने की सिफारिश की थी। 2018 में संसद की स्टैंडिग कमेटी ने भी इस मुद्दे पर रिपोर्ट तैयार की थी, जिसमें इसके कई फायदे गिनाए थे। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा, एमएलसी बृजेश सिंह, कृपाशंकर सिंह ने भी अपने विचारों को लोगों के बीच रखा। उक्त अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, सीमा सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूर्व प्रधान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य वह प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।



