- भकुरा में आयोजित कम्बल वितरण समारोह में पहुँचे विधान परिषद के उपनेता
जौनपुर धारा, जौनपुर। विधान परिषद के उपनेता एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आवास योजना प्रदेश की जनता के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। मूलभूत समस्या को यूपी सरकार ने खत्म करने का कार्य किया है। लोग खुशहाल है, योगी और मोदी का डंका बज रहा है। विपक्षी पार्टियों के पास अब कोई मुद्दा नही रह गया है। वह शनिवार को ब्लॉक के भकुरा स्थित एक पब्लिक स्कूल में जनकल्याण कार्यक्रम के तहत कम्बल वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि कही। श्री आचार्य ने कहा कि धर्मवाद, जातिवाद और भाषा के नाम पर राजनीति करने वालों को जनता ने नकार दिया है। आज सभी स्कूलों में कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों की तस्वीर बदली जा चुकी है। हर गरीब के घरों में शौचालय और खाना बनाने के लिए उज्जवला योजना दी गयी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना की दवा बनाकर पूरे भारत में नि:शुल्क दवा देकर लोगों की जिंदगी बख़्शी है। करोड़ो बेसहारा लोगों को मु़फ्त राशन का वितरण हुआ है जितना विकास भाजपा शासन में हुआ है, उसे देखकर सियासी पार्टियों की नींद हराम हो गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबन्धक ओमप्रकाश सिंह ने जबकि संचालन आनन्द सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक सिंह, सुशील मिश्रा, श्याम कनहैया सिंह, रामतेज पांडेय, अश्वनी कुमार सिंह, अनिल पांडेय, शिव बहादुर सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे।



