Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के तीन पुत्रों पर हमला

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के तीन पुत्रों पर हमला

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद मोदनवाल उर्फ लवकुश के तीन पुत्रों पर जिम से लौटते समय दर्जन भर लोगों ने हमला बोल दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताते हैं कि नगर के मोहल्ला नईगंज निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद मोदनवाल के पुत्र जय गुप्ता (27), सचिन गुप्ता (26), हर्ष गुप्ता (21) सुबह दस बजे मोहल्ला सरायरुस्तम स्थित एक जिम से लौट रहे थे। जैसे ही वह कुछ दूर पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगा कर बैठे दर्जन से अधिक दबंगो ने लाठी, डंडा आदि से हमला करते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया। जब तक तीनों कुछ समझ पाते तब तक हमलावर बर्बरता पूर्वक मारपीट कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही दबंग अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तीन बाइक को अपने कब्जे में लेकर घायल अवस्था में पड़े जय गुप्ता, सचिन गुप्ता हर्ष गुप्ता को पीएचसी ले आए जहां पर इन तीनों की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित के पिता ने तीन नामजद व दर्जन से अधिक अज्ञात दबंगों के खिलाफ लिखित तहरीर थाने में दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी का कहना है कि तहरीर मिली है दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...