मुंगराबादशाहपुर। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को भाई दूज की पूजा हर्षौल्लास से की गई। यम द्वितीया पर बहनों ने भाईयों की सुख समृद्धि की कामना करते हुए यम द्वितीया का पूजन किया। इसके साथ ही भाईयों ने बहनों के घर मीठा भोजन करके दान दक्षिणा दी। दीपावली के बाद यम द्वितीया का पर्व मनाया जाता है। सुबह महिलाओं ने घर के आंगन की पुताई के बाद चावल के आटे को घोल कर रंगोली बनाई। जिसमें एक बहन और सात भाईयों के साथ ही सूर्य तथा चंद्रमा का चित्र बनाया गया। इसके साथ ही रंगोली से डेहरी बना कर अनाज भरा गया। इसके बाद सिल बट्ट्रे पर कांटे के पौधे रख कर कूटा। इसके साथ ही कामना की कि उनके भाईयों के पैर में काटे न लगे। इसके साथ ही बहन और भाई के प्रेम की कहानी सुन कर महिलाओं ने भाईयों के लिए मंगल कामना की। पूजा के बाद बहनों ने चूरा व मिठाई खिलाने के लिए बहनों के घर गई। कई स्थानों पर भाईयों ने बहनों के घर पहुंच कर भोजन करके बहनों को दान दक्षिणा दी।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
भाईयों की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने की भाई दूज की पूजा

Previous article
Next article


