Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरभाई के ससुराल में प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या

भाई के ससुराल में प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के ओरिल (केवटाना) गांव में एक युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान जौनपुर जनपद के सरंपतहा थाना क्षेत्र के सुइथाकला गांव निवासी नरेंद्र बिंद (22) के रूप में हुई। बताया जा रहा कि नरेंद्र प्रेमिका से मिलने गया था। जौनपुर जनपद के सरंपतहा थाना क्षेत्र के सुइथाकला गांव निवासी नरेंद्र बिंद (22) बुधवार की दोपहर करीब दो बजे आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के आलमपुर बनपुरवा गांव में रह रहे अपनी नानी के घर गया था। नरेंद्र रातभर ननिहाल में ही रहा। गुरुवार की भोर में करीब 4.30बजे मामा के बेटे रामअवतार के साथ बाइक से कुछ दूर पर स्थित अपने भैया के ससुराल ओरिल केवटाना गांव गया। गांव के कुछ दूर पहले एक नहर के पास नरेंद्र ने अपने मामा के लड़के रामअवतार को रुकने के लिए कहा। इसके बाद रामअवतार उसे नहर के पास ही छोड़कर चला गया। करीब आधे घंटे बाद नरेंद्र के फोन से रामअवतार को फोन आया कि कुछ लोग उसे मारपीट रहे हैं, जल्दी यहां आओ। इसके बाद उसकी मोबाइल बंद हो गई। जब रामअवतार वहां पहुंचा तो नरेंद्र बेसुध पड़ा हुआ था। परिजनों को इसकी सूचना दी। इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर थाने पर पहुंचे। भाभी ने बताया कि एक वर्ष से मायके के बगल में एक लड़की से उसका संबंध था। उसी से मिलने के लिए यहां आया हुआ था। आरोप लगाया कि लड़की के भाइयों ने ही उसके देवर नरेंद्र को मारापीटा है। इससे उसकी मौत हो गई। इस बाबत पवई थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिली है। परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है।

Share Now...