Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा

डीएम ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देशजौनपुर। डॉ.दिनेश चन्द्र ने 18मार्च को आयोजित बैठक में किसानों के हित में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की...
Homeअपना जौनपुरभव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ, गूंजे जय श्रीराम...

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ, गूंजे जय श्रीराम के उद्घोष

खेतासराय। आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और ‘जय श्रीरामÓ के उद्घोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। पीत वस्त्र धारण किए महिलाओं के सिर पर सजे मंगल कलश इस यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया। गोला बाजार रामलीला मैदान से निकली यह भव्य कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: कथा स्थल पर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए शामिल रहे। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कथा स्थल पर पहुंचने के बाद कीर्तन और भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजकों के अनुसार, यह श्रीराम कथा 19 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की जा रही है। कथा का वाचन सुधीरानंद जी महाराज द्वारा किया जा रहा है, जो अपने मुखारविंद से राम कथा का रसपान कराएंगे। प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक चलने वाली इस कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों में आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है।

Share Now...