Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरभण्डारा व चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

भण्डारा व चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के चैनपुर नगौली में रविवार को शिव भक्तों के लिये महाप्रसाद एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राजपूत एकता मंच के अध्यक्ष गंगेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में नागपंचमी की पूर्व संध्या पर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा महाप्रसाद एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रतापगढ़ से पधारे पं. रमेश तिवारी ने अपने भजन सुनाकर उपस्थिति शिवभक्तोंं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आलोक सिंह एवं युवा नेता विकास सिंह जहां पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों में मन्नू सिंह सपा नेता पंकज मिश्रा, ओमप्रकाश पांडे, शुभम तिवारी, सौरभ मिश्रा, नीरज सिंह, रिंकू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...