जौनपुर धारा, जौनपुर। मां हंस वाहिनी डांस झांकी जागरण ग्रुप बोल बम कावरियां संघ द्वारा शनिवार की रात सावन में भव्य भंडारा पुरानी बाजार प्रेमराजपुर में अयोजित किया गया जहां विशाल जौनपुरिया द्वारा भव्य झांकी प्रोग्राम की बहुत अच्छी प्रस्तुति दी गई। मां हंस वाहिनी डांस झांकी जागरण ग्रुप द्वारा ही भव्य झांकी प्रोग्राम किया गया। सभी भक्तों ने कार्यक्रम को देख कर तालियों से स्वागत किया। कार्यक्रम में देर शाम तक भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। भक्ति गीतों पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे। सभासद राजकुमार मौर्या सहित अन्य अतिथियों ने प्रस्तुति दे रहे कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कलाकार सीमा यादव, एंकर मंगल मौर्या, डारेक्टर विशाल जौनपुरिया, मैनेजर विकास मौर्या, रमाशंकर चौहान, सुशील कुमार, नवीन, बाल सुदामा, पूजा, रोहित, चमन भारती की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
भक्ति गीतों पर झूमे श्रोता



