जौनपुर धारा,जौनपुर। शहर कोतवाली थाना अंतर्गत बलुआघाट निवासी पत्रकार संतोष कुमार निषाद के परमपूजनीय पिता लौटू राम निषाद का स्वर्गवास 13 जनवरी 2025 दिन सोमवार को हो गया था। जिस कारण एक तरफ जहां पत्रकारों में शोक की लहर थी वहीं पत्रकार का परिवार भी काफी दुखी नजर आया। तत्पश्चात 22 जनवरी2025 दिन बुधवार को शुद्धक का प्रोग्राम संपन्न होने के पश्चात 25 जनवरी2025 दिन शनिवार को ब्रह्मभोज का आयोजन बलुआघाट स्थित पैतृक आवास पर आयोजित हुआं। ब्रह्मभोज कार्यक्रम से पहले पत्रकार संतोष कुमार निषाद ने सपरिवार ईसापुर स्थित वृद्धाश्रम में जाकर वृद्ध जनों को फल एवं मिष्ठान का वितरण कर आशीर्वाद ग्रहण किया एवं अपने पूज्य पिता स्वर्गीय लौटू राम निषाद की मृतक आत्मा के सुख शांति हेतु वृद्धजनों से प्रार्थना की विनती भी किया। इस अवसर पर पवन कुमार, विजय कुमार, जंग बहादुर, सुनील कुमार मौर्य, शिव प्रसाद बिंद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
ब्रह्मभोज कार्यक्रम संग हुईं वृद्धजनों की सेवा



