Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनबॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई 'अवतार 2', 'दृश्यम 2' भी पड़ गई सुस्त

बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई ‘अवतार 2’, ‘दृश्यम 2’ भी पड़ गई सुस्त

बॉक्स ऑफिस पर जेम्स कैमरून की ‘अवतार 2’ के साथ-साथ अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ लगातार कमाई कर रही हैं। लेकिन अब इन दोनों फिल्मों को टक्कर देने के लिए रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’25 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पहले दिन रिकॉर्ड कमाई करेगी। ‘सर्कस’ का बॉक्स ऑफिस पर रन कैसा रहेगा, यह तो आने वाले वक्त में पता चलेगा, पर फिलहाल हम आपको बता रहे हैं कि अभी बॉक्स ऑफिस पर ‘अवतार 2’ और ‘दृश्यम 2’ का कैसा हाल है। अवतार 2 की कमाई पहले वीकेंड के बाद से ही लगातार गिर रही है। बुधवार यानी 21 दिसम्बर को भी इसकी कमाई में काफी ड्रॉप देखा गया। हालांकि ‘अवतार-2’ जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। वहीं ‘दृश्यम 2’ ने 34वें दिन भी जलवे दिखाए। ‘अवतार 2’ 16 दिसम्बर को रिलीज हुई थी। शुरुआत के तीन दिन जबरदस्त उड़ान भरने के बाद ‘अवतार’ दिन-ब-दिन फुस्स होती नजर आ रही है। पिछले तीन दिन से तो इसकी कमाई तेजी से गिर रही है। बुधवार को ‘अवतार 2’ ने 15 करोड़ रुपये कमाए जबकि फर्स्ट मंडे को इसका कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये रहा था। छह दिनों में ‘अवतार 2’ की कुल कमाई 177.50 करोड़ तक पहुंची है। वहीं पहले शुक्रवार यानी ओपनिंग डे पर ‘अवतार 2’ ने 40 करोड़ रुपये कमाए थे। देखने वाली बात यह होगी कि दूसरे प्रâाइडे तक इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस बिजनेस कैसा रहेगा। रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ इसी शुक्रवार रिलीज हो रही है। इस फिल्म का लोग लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने और एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। बहुत संभव है कि ‘अवतार 2’ के आने वाले दिनों का कलेक्शन ‘सर्कस’ की वजह से बुरी तरह प्रभावित होगा। वहीं बात करें अजय देवगन और तबू स्टारर ‘दृश्यम-2’ की तो इसने 34वें दिन 80 लाख रुपये कमाए। फिल्म 18 नवम्बर को रिलीज हुई थी और अब तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी है। हालांकि अब इस फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ रही है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 223.90 करोड़ हो गया है। अब इसकी आगे की कमाई और बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस को सीधी टक्कर देने के लिए फिल्म’सर्कस’आ रही है, जिसमें रणवीर सिंह, जॉनी लीवर, वरुण शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस, संजय मिश्रा और पूजा हेगड़े समेत कई कॉमिक कलाकार हैं।

Share Now...