Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरबैकुंठ धाम पहुंचे सांसद का हुआ स्वागत

बैकुंठ धाम पहुंचे सांसद का हुआ स्वागत

जौनपुर धारा, बरसठी। विकास खंड के चतुर्भुजपुर नेवादा विख्यात बैकुंठ धाम पर चल रहे तीन दिवसीय रामचरित मानस पाठ में पहुंचे सांसद बीपी सरोज ने भगवान शिव का किया दर्शन।

सांसद के पहुंचने पर बैकुंठ धाम के पुजारी व धाम में मौजूद लोगों ने मुख्य द्वार पर माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं संचालनकर्ता कुंवर राजेश सिंह बब्लू प्रधानाध्यापक के साथ मंदिर परिसर में पहुंच कर पुजारी कमलेश दुबे के द्वारा मंत्रोच्चारण कर विधि विधान से शिवलिंग पर माला फूल चढ़ा कर मत्था टेका। वहीं बैकुंठ धाम के लिए सांसद बीपी सरोज ने मुख्य मार्ग से लेकर धाम तक पक्की सड़क बनवाने, मंदिर में हाई मास्क लाईट देने का धाम कमेटी को एलान किया। इस दौरान बैकुंठ धाम के सदस्य कमलेश सिंह व आशीष सिंह (बंटी) ने आए हुए आंगतुकों का आभार प्रकट किया। वहीं थाना प्रभारी दिनेश कुमार भी पहुंच कर दर्शन किए। मंदिर में उपस्थित मिथिलेश सिंह एडवोकेट मुंबई, त्रिवेणी पाठक, भाजपा निगोह मंडल अध्यक्ष केपी मिश्रा, सत्यप्रकाश दुबे, गौरव मिश्रा, गोलू सिंह, रामजीत पाल पूर्व प्रधान, निशांत सिंह पत्रकार उपस्थित रहे।

Share Now...