जौनपुर धारा, चंदवक। आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोढ़ेला बाजार में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में बुधवार को बैंक खुलने के पश्चात पहुंचे युवक ने बैंक की महिला पुरूष कर्मियों के साथ बदसलूकी की। अपशब्दों की बौछार करते हुए एक एक को देख लेने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझा कर वहां से हटाया। युवक मानसिक रूप से अवसादग्रस्त बताया जा रहा है। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा मोढ़ेला बाजार में स्थित है। बगल के ही एक गांव का युवक बैंक खुलने के पश्चात पहुंचा और बैंक के कामकाज को लेकर बैंक कर्मियों से उलझ गया। बैंक कर्मचारियों ने विरोध किया तो अपशब्द कहने लगा। महिला कर्मी ने सुरक्षा कर्मी को आवाज दी लेकिन कोई नहीं पहुंचा था। उसने बैंक कर्मियों को एक एक कर देख लेने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझा बुझाकर वहां से हटाया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचलित है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर युवक को समझा कर हटा दिया। युवक मानसिक रूप से अवसादग्रस्त बताया जा रहा है। बैंक कर्मचारियों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
― Advertisement ―
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
बैंक कर्मियों संग युवक ने की बदसलूकी, वीडियो वायरल
Previous article
Next article


