शाहगंज। देश भर में फैशन रिटेल क्षेत्र में अपनी खास पहचान बना चुके 1 इंडिया फैमली मार्ट ने अब एक नए रूप में कदम बढ़ाया है। उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतें और उनकी खरीददारी को और अधिक सुविधाजनक, आकर्षक और लाभदायक बनाने के उद्देश्य से 1इंडिया फैमली मार्ट अब 1इंडिया फैशन बन गया है। रविवार की देर शाम उक्त मार्ट का री लांचिंग नगर पालिका परिषद शाहगंज की चैयरमैन रचना सिंह के प्रतिनिधि व पति वीरेंद्र सिंह बंटी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित किया। उक्त मौके पर वीरेंद्र सिंह बंटी ने कहा की यह परिवर्तन केवल नाम का नही बल्कि सेवा, गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के अनुभव के हर पहलू में बेहतरी का प्रतीक है। नगर के लिए यह बहुत अच्छी बात है की जो लोग बाहर खरीददारी करने जाते थे, अब उनको बाहर न जाकर एक ही छत के नीचे सारे सामान उपलब्ध होंगे। वहीं मार्ट के इंचार्ज सूर्या बिंद ने कहा की हमारी नई पेशकश में पचास हजार से भी अधिक फैशन कलेक्शन उपलब्ध है। जिसमे ट्रेंडी कपड़े, एसेसरीज़ और फैमली शॉपिंग के लिए हर आयु वर्ग के लिए उपयुक्त विकल्प मौजूद है। इस अवसर पर मार्ट के एरिया मैनेजर मकसूद हसन, सभासद गणेश चौहान, संदीप अग्रहरि, विष्णु कांत, उज्जवल, अख्तर अंसारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
बेहतर गुणवत्ता, उत्तम सेवा तथा उपभोक्ताओं के हित में तत्पर है 1 इंडिया फैशन : वीरेंद्र सिंह बंटी

Previous article


