- नगर पंचायत कार्यालय परिसर में अध्यक्ष उम्मे रहीला ने किया पौधरोपण
जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद कार्यालय परिसर में शनिवार को पौधरोपण महा अभियान के तहत पौधा रोपण किया गया। अध्यक्ष उम्मे रहीला ने कार्यालय परिसर में सभासदों व कर्मचारियों के साथ पौधा लगाया। अध्यक्ष ने कहा कि वृक्ष पुत्र की भांति होते है, हमे इनकी ठीक उसी प्रकार देखरेख करनी चाहिए जैसे हम अपने पुत्र की करते है। इस दौरान अध्यक्ष सभासद जगत नारायण, अवध नारायण, ओवैस खान, राजमन, वेद प्रकाश, ओमकार, राकेश गुप्ता, रिजवान, सौरभ आदि मौजूद रहे।



