Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबुलेरो की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा घायल

बुलेरो की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा घायल

जौनपुर। लखनऊ-बलिया राज्य मार्ग पर स्थित बाबू पुरवा गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात बुलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सबरहद गांव के मानपुर टेढ़वा निवासी हरेन्द्र गौतम (30) पुत्र बच्चूलाल अपने दोस्त सुरजीत (30) पुत्र कामता प्रसाद को साथ लेकर बाइक से अपनी बहन के घर जा रहे थे। जब वे बाबू पुरवा गांव के समीप पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात बुलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही हरेन्द्र गौतम ने दम तोड़ दिया, जबकि सुरजीत की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी।

Share Now...