Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मणिकर्णिका घाट के गलियों में पहुंचा पानी, 1203 लोगों ने छोड़ा घर

वाराणसी। गंगा के बाढ़ का पानी मणिकर्णिका घाट के गलियों में पहुंच गया है। रविवार को दिनभर गलियों में नावें चलीं। सोमवार को भी...
Homeअपना जौनपुरबुद्ध पूर्णिमा पर नगर में निकली शोभा यात्रा

बुद्ध पूर्णिमा पर नगर में निकली शोभा यात्रा

जौनपुर धारा,जौनपुर। प्रियदर्शी अशोक मिशन के तत्वाधान में सोमवार की सायं 4बजे से भगवान बुद्ध की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारम्भ भण्डारी रेलवे स्टेशन से प्रियदर्शी अशोक मिशन के अध्यक्ष रमेशचन्द मौर्य राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय कुमार मौर्य, बाबू सिंह कुशवाहा, रामसूरत मौर्य, दिनेश टण्डन, कुंवर सिद्धार्थ मौर्य प्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके एवं दूधनाथ मौर्य द्वारा पंचशील एवं त्रिशरण के साथ प्रारम्भ हुआ। शोभा यात्रा भण्डारी रेलवे स्टेशन, अहियापुर मोड़, सुलहटी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल, ओलंदगंज चौराहा, जोगीयापुर, कलेक्ट्री तिराहा, अम्बेडकर तिराहा से बौद्ध विहार खरका कालोनी लाईन बाजार थाना के सामने बुद्ध मंदिर में पूजा अर्चना व विश्वशान्ति की मंगल कामना के साथ किया गया। इसके पश्चात दूधनाथ मौर्य द्वारा उपस्थित उपासको को बुद्ध बन्दना, त्रिशरण एवं पंचशील का पाठ कराया तथा उपस्थित जन समुदाय को खीर दान कराते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। शोभा यात्रा में भगवान बुद्ध के जीवन से सम्बन्धित झांकी एवं चित्र प्रदर्शित किया गया। धम्मप्रिय वन्धु अपने हाथों में पंचशील झण्डा लेकर पूरे शहर में ‘बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्म शरणं गच्छामि, संघ शरणं गच्छामि का उद्घोष करते हुए चल रहे थे जिससे पूरा शहर बुद्धमय हो गया। इस अवसर पर शहर के कई स्थानों पर धम्म प्रेमियों द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा का संचालन प्रियदर्शी अशोक मिशन के पदाधिकारियों एवं संरक्षक मण्डल ने किया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए प्रियदर्शी अशोक मिशन के प्रबन्धक उमेशचन्द मौर्य एवं कार्यक्रम प्रभारी डी.सी.दादा के नेतृत्व में सकुशल पूर्वक सम्पन्न हुआ। शोभायात्रा में प्रियवर्शी अशोक मिशन महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष राधिका मौर्या एवं महिला प्रकोष्ठ की सभी पदाधिकारी मौजूद रहीं। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शोभायात्रा का संचालन विगत 24 वर्षों से दूधनाथ मौर्य सुचारू रूप से करते आ रहे है। इस वर्ष शोभायात्रा में विभिन्न राजनितिक दलों के प्रतिनिधि तथा समर्थको का उत्साह भरा माहौल रहा।

Share Now...