खुटहन। नेवादा गांव निवासी व लखनऊ में रहकर एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी कर रहे युवक की गुरूवार की देर रात सड़क हादसे में हुई मौत से स्वजनों पर वज्रपात सा हो गया। वह घर का इकलौता चिराग था। घटना की जानकारी होते ही स्वजन रात में लखनऊ पहुंच गए। वहां से सड़क मार्ग से शव घर लाया गया। बगैर पोस्ट मार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार सुतौली घाट पर कर दिया गया। गांव निवासी नितेंद्र उर्फ गुड्डू सिंह का 26वर्षीय पुत्र शास्वत सिंह लखनऊ शहर में रहकर एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। वह देर रात लगभग 11 बजे बाइक से अपने कमरे पर लौट रहा था। उस समय बारिश हो रही थी। बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन के पास वह असंतुलित होकर बगल खड़ी ट्रक से टकरा गया। सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। वे रात में ही लखनऊ पहुंच शव को सुबह घर ले आए। मृतक शास्वत घर का इकलौता चिराग था। उसकी दो बड़ी बहनें विवाहित हैं। उसकी मौत की खबर से माता रीता सिंह, पिता व अन्य स्वजनों को झकझोर कर रख दिया। उनके करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
बुझ गया घर का इकलौता चिराग, स्वजनों में मचा कोहराम

Previous article


