― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरबीआरसी पर शिक्षक संकुल की मासिक बैठक आयोजित

बीआरसी पर शिक्षक संकुल की मासिक बैठक आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को बीआरसी पर शिक्षक संकुल की मासिक बैठक आयोजित की गई जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी बक्शा उदय भान कुशवाहा ने सभी विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए सभी संकुल अध्यापकों को संकल्प दिलाया। उन्होंने कहाकि सभी अध्यापक अपने विद्यालय के छात्रों से आत्मीय व्यवहार और लगाव रखें। शिक्षक संकुल से एक एक विद्यालय की समीक्षा भी किया। शिक्षक संकुल लीडर के रूप में कार्य करें। सभी प्राध्यापक दक्षतापूर्वक विद्यालयों का आकलन करें। निपुण का पोस्टर प्रत्येक कक्षा कक्ष में लगा होना चाहिए सभी अध्यापक सरकार की मंशा अनुसार सभी कार्यो का सम्पादन करें। अगर विद्यालय मे कोई समस्या हो तो मुझे तुरन्त अवगत करायें। बैठक में एआरपी विष्णु शंकर लाल, साहब यादव, राजेश प्रजापति, चतुर्भुज यादव, संकुल प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह,  राजनाथ सिंह, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share Now...