Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनबिहार के IAS और गैंगस्टर के बीच की जंग है 'खाकी'

बिहार के IAS और गैंगस्टर के बीच की जंग है ‘खाकी’

  • करण टैक्कर की जबरदस्त एक्टिंग ने जीता दिल

‘खाकी : द-बिहार चैप्टर’ की कहानी दिल्ली आईआईटी से ग्रेजुएट और आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा की कहानी है। अमित लोढ़ा 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्होंने पहली बार में ही यूपीएससी परीक्षा पास कर ली थी। अमित लोढ़ा की पहली पोस्टिंग बिहार में हुई थी, जहां उनका सामना गैंगस्टर चंदन महतो से होता है। ‘बिहार’ हिंदुस्तान का वो राज्य जिसका नाम सुनते ही दिमाग में राजनीति, गैंगस्टर और क्राइम जैसे शब्द आते हैं। हाल ही में बिहार में होने वाले क्राइम पर बनी एक सीरीज भी रिलीज हुई है। नाम है ‘खाकी द बिहार चैप्टर’। सीरीज की कहानी Bihar Diaries: The True Story of How Bihar’s Most Dangerous Criminal Was Caught किताब पर आधारित है। ये बुक 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा ने लिखी है। ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ आपको क्यों देखनी चाहिये और क्यों नहीं. ये जानने के लिये आपको एक बार रिव्यू पढ़ लेना चाहिए। ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ की कहानी दिल्ली आईआईटी से ग्रेजुएट और आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा की कहानी है। अमित लोढ़ा 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्होंने पहली बार में ही यूपीएससी परीक्षा पास कर ली थी। अमित लोढ़ा की पहली पोस्टिंग बिहार में हुई थी। शादी के एक हफ्ते बाद वो ड्यूटी जॉइन करने के लिए बिहार पहुंच जाते हैं। 25 साल के अमित लोढ़ा घ्झ्ए बनकर बिहार, IPS पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वहां उनके सामने कितने चैलेंजेस आने वाले हैं। राज्य में पहुंचते ही अमित लोढ़ा ने अपराध और भ्रष्टाचार को रोकने के लिये कदम आगे बढ़ाए। इस बीच उनका सामना होता बिहार के सबसे बड़े गैंगस्टर चंदन महतो से बिहार के सबसे बड़े गैंगस्टर को पकड़ना अमित लोढ़ा के लिये बिल्कुल आसान नहीं रहा। लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि वो 15 अगस्त को आजादी वाले दिन, बिहार की मासूम जनता को इस अपराधी से जरूर बचाएंगे। साम, दाम, दंड, भेद अपनाकर अमित लोढ़ा चंदन महतो को गिरफ्तार करने में लग जाते हैं। अब अंत में जीत अमित लोढ़ा की होती है। या फिर चंदन महतो की, ये जानने के लिये आपको सीरीज देखनी चाहिए। ऐसा नहीं है कि बिहार की राजनीति और क्राइम को लेकर पहली सीरीज बनाई गई है। इससे पहले ‘गंगाजल’ और ‘महारानी’ जैसी फिल्म-सीरीज के जरिये बिहार की असलियत को स्क्रीन पर दिखाया जा चुका है। लेकिन नीरज पांडे की ये सीरीज कई मायनों में काफी अलग महसूस कराती है। ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ में दिखाया गया है कि कैसे एक डीजल चोरी करने वाला चंदनवा बिहार का गैंगस्टर चंदन महतो बन जाता है। चंदन महतो के राज को खत्म करने के लिए अमित लोढ़ा कई मुश्किलों से गुजरते हैं। खाकी की कहानी बिहार पुलिस और गैंगस्टर की लड़ाई को दर्शाती है। स्क्रीन पर शातिर अपराधी और होशियार IPS अधिकारी को आपस में भिड़ते देखना दिलचस्प लगता है। सीरीज में रवि किशन माफिया के रोल में हैं। रवि किशन का किरदार छोटा, लेकिन संमा बांधने लायक रहा। रवि किशन की दमदार एक्टिंग कहानी देखने में दिलचस्प बनाए रखती है। इसके बाद मुक्तेश्वर चौबे के किरदार में आशुतोष राणा के मजेदार डायलॉग दिल जीत लेने वाले हैं। बाकी आशुतोष राणा की एक्टिंग के बारे में कुछ भी बयां करना कम ही लगता है। चवनप्राश साहू (जतिन सरना) और उनकी पत्नी मीता के रोल में ऐश्वर्या सुष्मिता भी लोगों के दिलों में उतरती दिखती हैं। वहीं अनूप सोनी, अभिमन्यु सिंह और निकिता दत्ता ने अपने किरदारों के साथ न्याय किया है। अब आते हैं सीरीज के मुख्य किरदार अमित लोढ़ा और चंदन महतो पर, खाकी में अमित लोढ़ा का रोल करण टैक्कर ने अदा किया है। यकीन मानिए घ्झ्ए के रोल में ढलने के लिये करण ने किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी। स्क्रीन पर करण टैक्कर को देख कर ऐसा लगा कि जैसे हम वाकई रियल अमित लोढ़ा को टीवी पर देख रहे हैं। वहीं चंदन महतो के रोल में अविनाश तिवारी ने काफी बेहतरीन काम किया है। सीरीज में कुल सात एपिसोड है, लेकिन एक भी एपिसोड में आपको अमित लोढ़ा और चंदन महतो के रोल में ने आपको निराश नहीं किया। कई बार होता है कि सीरीज देखते हुए आपको कई सीन्स फेक नजर आते हैं। पर नीरड पांडे की सीरीज इस मामले भी आपको बिल्कुल निराश नहीं होने देगी। बिहार के अपराधी किस तरह गोलियों से भूनकर मासूमों की लाश बिछाते हैं। बिहार के लोग किस तरह बाहर से आए लोगों को अपना बना लेते हैं। पुलिसवाले कैसे चीजों के अभाव में गुजारा करते हैं. एक घ्झ्ए किस तरह अपनी जान की बाजी लगाकर अपराधी के पीछे भागता है। ये सारी चीजें खाकी में काफी रियल लगती हैं। अमित लोढ़ा की लिखी हुई किताब पर नीरज पाडे ने दर्शकों के सामने प्रेश और लॉजिकल कहानी पेश की। सीरीज के संवाद, डायलॉग, कलाकारों की एक्टिंग और स्क्रीन प्ले सबकुछ बेहतरीन है। खाकी नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है,

Share Now...