टीवी इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेस की स्ट्रगल की कहानियां फैंस ने सुनी और पड़ी है। टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए देश भर के अलग-अलग हिस्सों से कलाकार आते हैं, कुछ इस इंडस्ट्री के स्टार बन जाते हैं, तो कुछ स्ट्रगल से परेशान होकर वापिस लौट जाते हैं। आज तक कई एक्ट्रेसेस ने खुलासा किया है कि वे लोग फिल्मों और टीवी में काम करने के लिए घरवालों के खिलाफ आए हैं। बिहार की रानी मनीषा रानी आज के समय में टीवी की क्वीन कही जाती हैं, लेकिन रियलिटी शोज की दुनिया में अलग ही नाम काम रही हैं। मनीषा ने इन सब चीजों को पाने के लिए काफी पापड़ बेले हैं। मनीषा रानी ने छोटी उम्र में ही तकलीफों का सामना किया। मनीषा जब महज 5वीं क्लास में थीं, तब उनकी मां-पिता का तलाक हो गया। इसके बाद मनीषा की मां ने घर छोड़ दिया, लेकिनवह अपने पिता के साथ रहीं। मनीषा को बचपन से ही डांसिंग का शौक था, लेकिन पिता का सपोर्ट उन्हें कभी नहीं मिला, लेकिन इरादों की पक्की मनीषा ने छोटी उम्र में ही तय कर लिया था कि वह इसी इंडस्ट्री में अपना करियर बनाएंगी। मनीषा रानी कई जगहों पर इस बात का खुलासा कि वह छोटी उम्र में ही घर से भाग गई थीं। एक्ट्रेस ने अपने करियर को बनाने के लिए घर छोड़ने का फैसला किया और वह कोलकाता चली गईं। मनीषा रानी ने कोलकाता में काफी आर्थिक तंगी का सामना किया, लेकिन कभी पलटकर अपने पिता को पैसों के लिए फोन नहीं किया। यहां पर उन्होंने पैसे कमाने के लिए शादियों में वेटर का भी काम किया। हालांकि, मनीषा रानी को धीरे धीरे बैकग्राउंड डांसर का काम मिल गया, लेकिन उन्होंने ये काम भी छोड़ दिया। मनीषा ने फिर एक्ट्रेस बनने का सपना देखा, लेकिन मनीषा की किस्मत बिग बॉस ओटीटी 2 में आने से पलटी। मनीषा रानी यहां पर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में आई थीं। इसके बाद मनीषा झलक दिखला जा 11 का हिस्सा बनीं और छा गईं और शो की विनर बनीं। मनीषा अब लाखों दिलों की जान बन चुकी हैं।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने लिया 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा
जौनपुर। 11वें अन्तरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रात: 6:00 बजे से शाही किले में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग...
बिहार की मनीषा रानी कर रही लाखों दिलों पर राज
