Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरबिना मरम्मत कराये ही विभागीय जिम्मेदार अधिकारी एवं ठेकेदार डकार गए 26.43लाख...

बिना मरम्मत कराये ही विभागीय जिम्मेदार अधिकारी एवं ठेकेदार डकार गए 26.43लाख रुपए : पंकज पटेल

  • विधायक ने मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव लोक निर्माण को पत्र भेजकर जांच कराने की उठाई मांग

मुंगराबादशाहपुर। वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुरक्षण मद विशेष मरम्मत योजना के तहत मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के 2.3किमी लम्बे शिवरिहा सम्पर्क मार्ग हेतु स्वीकृत किए गए 26लाख 58हजार के सापेक्ष बगैर मरम्मत कराये ही विभागीय जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदार द्वारा 26लाख 43 हजार रुपए से कागजी मरम्मत दिखा कर आपसी बंदरबांट करने के साथ ही प्रदेश सरकार के जीरो टॉलरेंस को चुनौती देते हुए महा भ्रष्टाचार की कालिख से काला कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को भेजे गए पत्र में मुंगराबादशाहपुर विधायक पंकज पटेल ने कहा है कि लोगों की शिकायत पर जब उक्त सड़क का निरीक्षण किया गया तो सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढे लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों में व्यापक पैमाने पर फैले भ्रष्टाचार की कहानी बयां कर रहे थे। विधायक पंकज पटेल ने कहा है कि जब बेब साइड पर उक्त सड़क को देखा गया तो पता चला कि शिवरिहा सम्पर्क मार्ग की मरम्मत में 26 लाख 43 हजार रुपए खर्च दिखा कर सम्बन्धित ठेकेदार को भुगतना कर दिया गया है। जबकि सड़क पर मरम्मत के नाम पर कोई एक अधेले का कार्य नहीं कराया गया है। विधायक पंकज पटेल ने मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को भेजे गए पत्र में बिना मरम्मत कराये ही 26 लाख 43हजार रुपए के किये जाने वाले चौटाला की जांच कराने एवं दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं सम्बन्धित ठेकेदार के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर उनके साथ विनोद यादव, रामअकबाल यादव, योगेश कुमार, सौरभ कुमार, सुभाष यादव, आदि उपस्थित रहें।

Share Now...