आजमगढ़। जिले के दो इलाकों में दो लोगों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। एक बालिका बिजली के करंट की चपेट में आई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं एक अधेड़ की सड़क हादसे में जान चली गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के गौरीशंकर घाट स्थित शनिदेव मंदिर के पास मंगलवार की सुबह एक बालिका की पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जानकारी होने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पोल से जुड़े तार को काटकर उठा ले गए। मिली जानकारी के अनुसार नगर के सीताराम मुहल्ला निवासिनी जान्हवी पांडेय (11)पुत्री पवन पांडेय मंगलवार की सुबह गौरीशंकर घाट स्थित शनिदेव मंदिर के पास दोस्तों के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते उसने वहीं पास में ही लगे एक विद्युत पोल को पकड़ लिया। विद्युत पोल में करंट उतर रहा था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद से ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली प्रभारी शशि मौलि पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता पवन पाण्डेय ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। वह एपीएस स्कूल में कक्षा चार की छात्रा थी। दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थी। वहीं छात्रा की करंट से मौत की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पोल से लगे तार को काटकर अपने साथ उठा ले गए। जान्हवी की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर कस्बे में मंगलवार देर रात अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से ठेला चला रहे अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, कोनौली गंभीरपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता (68) रोज की भांति मंगलवार रात करीब 9:30 बजे अपना मूंगफली का ठेला लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे उत्तरगांवा मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार व अनियंत्रित ऑटो ने ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
बिजली के करंट से बालिका और ऑटो की टक्कर से अधेड़ की मौत

Previous article
Next article


