Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबिजली कटौती के खिलाफ आप का हल्लाबोल प्रदर्शन

बिजली कटौती के खिलाफ आप का हल्लाबोल प्रदर्शन

  • आम आदमी पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

जौनपुर। बदहाल विद्युत व्यवस्था और घंटों पॉवर कट के मुद्दे पर योगी सरकार के खिलाफ आप ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं ने प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर इक_े होकर योगी सरकार की बिजली कटौती के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि प्रदेश में लगातार महंगी हो रही बिजली और उस पर घंटों बिजली की कटौती की मार झेल रही प्रदेश की जनता, सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिजली कटौती के कारण आम आदमी और किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में घंटों बिजली कटौती से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले में 10 से 12 घंटे तक बिजली की कटौती की जा रही है। जिसके चलते आम आदमी को अपने दैनिक जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों का पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है, घरों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है, और व्यवसायिक गतिविधियाँ भी ठप हो रही हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी ने कहा कि किसानों को भी बिजली कटौती के कारण अपनी फसलों की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है, जिससे उनकी फसलें खराब हो रही हैं और उनकी आय प्रभावित हो रही है। उनकी मांग है कि प्रदेश सरकार बिजली कटौती के मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई करे, जिससे आम जनता को निर्बाध 24 घंटे बिजली मिल सकें, सरकार बिजली कटौती के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए इस समस्या का तत्काल निवारण करे ताकि प्रदेश के किसानों को भी अपनी फसलों की सिंचाई करने में परेशानी का सामना न करना पड़े और उनकी फसलें खराब होने से बच सकें। सरकार फर्जी मीटर रीडिंग को लेकर कंपनियों की चल रही मनमानी पर सख़्ती से कदम उठाए और इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

Share Now...