- फरार हुए बिचौलिए, डिप्टी रजिस्ट्रार को लगाई कड़ी फटकार
जौनपुर धारा, जौनपुर। उपनिबन्धक कार्यालय केराकत में बिचौलियों की सूचना पर एसडीएम नेहा मिश्रा पंहुची, जहां एसडीएम को देख बिचौलिये वहां से फरार हो गये जिस पर एसडीएम ने डिप्टी रजिस्ट्रार को कड़ी फटकार लगाते हुए ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत दी।
उपनिबन्धक कार्यालय बिचौलियों और दलालों का अड्डा बन गया है। जमीन के क्रेता और विक्रेता को देख इनके मुंह में पानी आ जाता है। रजिस्ट्रार कार्यालय के कर्मियो की मिलीभगत से जमीन लिखने वालो से अवैध रूप से धन उगाही किया जाता है और इंकार करने पर कागजातों में हेरफेर कर उन्हें परेशान किया जाता है। इसी को मद्देनजर शुक्रवार को एसडीएम नेहा मिश्रा उपनिबन्धक कार्यालय पंहुची तो कार्यालय के पास गन्दगी देख उनका माथा ठनका। उन्होंने तुरन्त सफाई का निर्देश दिया। इसी समय एसडीएम को देख बिचौलिए फरार हो लिए। इसके बाद एसडीएम ने डिप्टी रजिस्ट्रार से अवैध रूप से आने जाने व्यक्तियों पर रोक न होने पर कड़ी फटकार लगाई। उपनिबन्धक कार्यालय में बैठ बैनामा होने वाले जमीनों की रजिस्टर की मैनुअल जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि बड़े बैनामें की स्थलीय जांच अवश्य करें। एसडीएम के वहां रहने तक कर्मचारियों और दलालों में खलबली मची रही।



