Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाल विवाह पर रोक लगाने के लिये किया जागरूक

बाल विवाह पर रोक लगाने के लिये किया जागरूक

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया के कुशल निर्देशन में 08 जनवरी को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत थाना-जफराबाद पर विवाह से सम्बन्धित पक्ष विधिक जागरूकता, जागरूकता हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य बाल विवाह के घटनाओं को रोकना, समुदाय स्थल पर शून्य सहनशीलता का वातारण विकसित करना तथा कानूनों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से बालिकाओं एवं बालकों के अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय द्वारा बाल विवाह कुरीति के इतिहास, सामाजिक कुरीति का परिचय एवं बाल विवाह हेतु अब तक बने हुये कानून जैसे, बाल विवाह निरोधक अधिनियम 1929से बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के बारे मे विस्तार से बताया। बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में बताते हुये बताया गया कि कैसे बाल विवाह की जानकारी होने पर 1098चाइल्ड हेल्पलाइन पर काल करके बाल विवाह को रूकवाया जा सकता है। 1098 पर कॉल करने पर बाल विवाह के शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है। बाल विवाह से बच्चों को होने वाले नुकसान के बारे में भी समाज को अवगत कराया गया और आवाह्न किया गया कि बाल विवाह मुक्त जौनपुर की शुरूआत आप अपनी ग्राम पंचायत से करें और 2026 में एक भी बाल विवाह न होने दें। उपस्थित सभी लोगों ने हाथ उठाकर बोलें कि कोई भी बाल विवाह हमारे क्षेत्र में नही होगा।

Share Now...