जौनपुर। गर्मी के तेवर दो दिन से कुछ ढीले हुए हैं, लेकिन उमस ने हाल बेहाल कर रखा है। बुधवार की सुबह मौसम खुशगवार रहा। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। पूरे दिन बदली छाई रही। फिर दोपहर में धूप निकलने से उमस से लोग परेशान हुए। खेतों में पानी भरने से किसान खुश नजर आए। बुधवार की तड़के सुबह एकाएक हुई बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दी है। जिसके बाद पूरे दिन आसमान में बादलों का डेरा रहा। इसका असर यह रहा कि सुबह के समय गर्मी कम रही। गर्म हवा का असर भी कम रहा। बीते दिनों सुबह आठ बजे तापमान 35 डिग्री के करीब रहता था। बुधवार को यह २८ डिग्री रहा। दोपहर दो बजे यह 3४ डिग्री हो गया। इस तरह अधिकतम तापमान 3४ डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। अल सुबह साढ़े चार बजे तेज बारिश शुरू हुई, जो कुछ देर तक चली। जून की शुरुआत से ही गर्मी का सितम बढ़ गया था। तापमान 4४ डिग्री के करीब पहुंच गया। सुबह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। बुधवार सुबह तड़के अचानक मौसम बदला।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
बारिश से मिली राहत, दोपहर बाद मिली उमस भरी गर्मी

Previous article


