- नकदी व सोने की चैन लूटकर फरार
जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सराय कोंहडा गौसपुर गांव में कन्हैयालाल गौतम के यहां ताखा पूरब गांव निवासी राम सरन गौतम के पुत्र विनय प्रताप की बारात गई थी। बारात सम्पन्न होने के बाद वाहन चालक के साथ लूट की घटना हुई। दुल्हा दुल्हन को कार से बारात ताखा पूरब छोड़कर बारात मालिक से 20 वाहनों का किराया लेकर वापस अपने घर आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के बहिरापार लौट रहे हरेन्द्र यादव पुत्र दयाराम यादव जैसे ही ताखा स्थित रामलीला मैदान के पास पहुंचे तभी आधा दर्जन की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया। हमलावरों ने कार के शीशे तोड़ दिए और चालक हरेन्द्र यादव पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पास से 45,000 रूपये नकद और 10 ग्राम सोने की चैन लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।



