जौनपुर धारा,बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के बबुरा गांव के पास बीती रात्रि अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने जय हिंद शिक्षा निकेतन स्कूल के प्रबंधक पंकज तिवारी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पंकज तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज तिवारी किसी पारिवारिक निमंत्रण से लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने रास्ते में उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पंकज तिवारी को आनन-फानन में बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बदलापुर मनोज कुमार पांडे ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
बाइक सवार बदमाशों ने स्कूल प्रबंधक पर किया जानलेवा हमला



