जौनपुर धारा,जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के अगहुआ गांव के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार दो बनवासी युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि एक की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया है। शुक्रवार की देर रात भदोही जनपद के सुरियावां थाना क्षेत्र के छनौरा निवासी विजय वनवासी, लालजी वनवासी व गुलाब वनवासी अनुआ गांव में मकान छत के ढलाई का कार्य कर एक ही बाइक पर सवार होकर अगहुआ गांव में रिश्तेदारी जा रहे थे। वह जैसे ही गोधना के समीप पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर बाइक सड़क के बगल पेड़ से जा टकराई जिससे उसके सिर व हाथ में गम्भीर चोट लग गयी। तेज आवाज सुन आसपास के लोग पहुंच गए और घटना की जानकारी प्रधान पुत्र राहुल जायसवाल को दी। मौके पर पहुंच प्रधान ने पुलिस को घटना की सूचना दिया। घटना की जानकारी होते ही तत्काल थानाध्यक्ष देवानंद रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच एम्बुलेंस को बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर भेज दिया। विजय कुमार वनवासी व लालजी वनवासी की घटना स्थल पर मौत हो गई। इस मनहूस खबर की जानकारी होते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थाने पर मृतकों के परिजन पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल गुलाब वनवासी की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
बाइक सवार दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत, एक घायल

Previous article


