Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरबाइक पर बैठ जा रहे दिव्यांग को लाठी से पीटा, दो के...

बाइक पर बैठ जा रहे दिव्यांग को लाठी से पीटा, दो के खिलाफ केस

जौनपुर धारा, खुटहन। पिलकिछा तिराहे के पास रामापुर गांव में शाहगंज-प्रयागराज राजमार्ग पर बुधवार की शाम बाइक पर पीछे बैठ अपने गांव जा रहे दिव्यांग को पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने उसके बगल अपनी बाइक सटाकर लाठी से हमला कर दिया। जिससे दिव्यांग घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण एक हमलावर को दौड़ाकर पकड़ लिया।जब कि दूसरा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दौलतपुर गांव निवासी दिव्यांग अमित पांडेय इसी थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी अपने मित्र दिलीप विश्वकर्मा के साथ बाइक पर पीछे बैठ रात लगभग आठ बजे घर वापस लौट रहे थे। आरोप है कि तिराहे के आगे एक बाइक से अमन विश्वकर्मा और राजकुमार तिवारी पीछा कर उसके समानांतर पहुंचते ही चलती बाइक में अमित पर लाठी से प्रहार कर दिए। जिससे वह सड़क पर गिर गया। शोरगुल सुन मौके पर ग्रामीण जुट गए। एक हमलावर अमन बाइक लेकर फरार हो गया। दूसरे राजकुमार तिवारी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। दिलीप विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपित पक्ष का कहना है कि ओवरटेक को लेकर कहासुनी के बाद आपस में मारपीट हो गई थी। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

Share Now...