Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरबाइक को बचाने में दो वाहन की आमने-सामने टक्कर, 4 घायल

बाइक को बचाने में दो वाहन की आमने-सामने टक्कर, 4 घायल

जौनपुर धारा,जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के बसरही बाजार के निकट सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में दो वाहनों में आमने-सामने हुई। जोरदार टक्कर में एक वाहन खाई में जाकर पलट गई। इस भिड़ंत में बाइक सवार समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें घायलावस्था में उपचार हेतु सुजानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जिले के कोइरीपुर से शिफ्ट डिजायर में सवार एक ही परिवार के सात लोग महिला पुरूष और बच्चे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मछलीशहर जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही बसरही बाजार से थोड़ा आगे बढ़ी की अचानक सामने से बाइक सवार आ आ गया जिससे चालक हड़बड़ा गया व बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी कार टक्कर के बाद खड्डे में जाकर पलट गई। दूसरी कार आगे जाकर क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें सवार रेहान 45वर्ष पुत्र नूर मोहम्मद लुकमान 34 वर्ष, शबाना 40वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जबकि दूसरी कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार के पलटने से घायल हुए लोग चित्कार करने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सुजानगंज थाना पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु सुजानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

Share Now...