जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुंवरपुर नहर के पास रविवार की शाम सड़क पार कर रही एक बालिका जाह्नवी यादव (10) पुत्री राहुल यादव निवासी कुंवरपुर बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गयी। लोगों की मदद से उसे पीएनसी की एम्बुलेन्स द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मछलीशहर पहुंचाया गया जहां चिकित्साधिकारी ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल न ले जाकर उसे मछलीशहर स्थित एक निजी अस्पताल ले गये। समाचार लिखे जाने तक उसका इलाज चल रहा था। वहीं लोगों ने बाइक सवार को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि थाने पर कोई एक्सीडेन्ट का मामला नहीं आया है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...


