Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeउत्तर प्रदेशबरेली में दिलचस्प हुआ मेयर पद पर मुकाबला, सपा के घोषित प्रत्याशी...

बरेली में दिलचस्प हुआ मेयर पद पर मुकाबला, सपा के घोषित प्रत्याशी ने पर्चा लिया वापस

बरेली. यूपी निकाय चुनाव में बरेली के मेयर पद प्रत्याशी को लेकर समाजवादी पार्टी में घमासान मचा हुआ है. गुरुवार को समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी संजीव सक्सेना ने अपना पर्चा वापस ले लिया. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर अपना पर्चा वापस लिया है. अब मेयर पद के लिए सपा का कोई आधिकारिक प्रत्याशी नहीं होगा. समाजवादी पार्टी निर्दलीय प्रत्याशी डॉ आईएस तोमर को चुनाव लड़ाएगी. आईएस तोमर दो बार बरेली के मेयर रह चुके हैं और उनकी अपनी अलग छवि है.

समाजवादी के घोषित प्रत्याशी संजीव सक्सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया था कि वह हर हाल में चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने बताया था कि मुझे पार्टी से कोई भी निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है. पार्टी का मेरे पास सिंबल है और मेरे साथ हर समाज के लोग खड़े हुए हैं. इसलिए मैं हर हाल में चुनाव लडूंगा. उन्होंने आरोप लगाया था कि आईएस तोमर ने उन्हें धमकाने का प्रयास किया था और पर्चा वापस करने के लिए कहा था. जिसके बाद संजीव सक्सेना ने प्रशासन से सुरक्षा देने की गुहार लगाई थी. लेकिन पर्चा वापस लेने के बाद बरेली में सीधा मुकाबला निवर्तमान बीजेपी मेयर उमेश गौतम और आईएस तोमर में होना है. पिछली बार उमेश गौतम ने 12700 वोटों से जीत हासिल करी थी. उन्होंने सपा के प्रत्याशी आईएस तोमर को हराया था. आईएस तोमर चाहते थे कि समाजवादी पार्टी उन्हें प्रत्याशी घोषित न करें बल्कि समर्थन दे. अब आईएस तोमर की मंशा पूरी हो गई है. अब देखना यह होगा कि नगर निगम बरेली की सीट पर किसका कब्जा होता है.

Share Now...