Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरबदलापुर में तीन दिनों से जला ट्रांसफार्मर, मोहल्लावासी बेहाल

बदलापुर में तीन दिनों से जला ट्रांसफार्मर, मोहल्लावासी बेहाल

बदलापुर। नगर पंचायत के सुभाष नगर मोहल्ले में तीन दिनों से जला हुआ ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला गया है। इस कारण मोहल्लावासी का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। उमसभरी गर्मी और पानी की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते उन्हें रातभर घर के बाहर बैठकर या गलियों में टहलकर समय बिताना पड़ रहा है। मोहल्लावासियों ने आरोप लगाया कि बदलापुर के एसडीओ एस.के.सिंह और जेई अनीश यादव समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं तथा फोन कॉल तक रिसीव नहीं करते। लोगों का आरोप है कि अधिकारी जानबूझकर सरकार की छवि धूमिल करने का कार्य कर रहे हैं। वहीं, मोहल्लावासियों में गहरी नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Share Now...