Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरबंधा काटने से भारी नुकसान, सात कुंतल मछलियाँ मरीं

बंधा काटने से भारी नुकसान, सात कुंतल मछलियाँ मरीं

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के भीतरी और गोबरा गाँव के बीच गोमती नदी के सूखे हिस्से में एक कच्चे बंधे का निर्माण किया गया था, जिसमें दो किलोमीटर तक जल संचय किया गया था। 19 अक्टूबर की मध्य रात्रि में अराजक तत्त्वों द्वारा इस बंधे को काट दिया गया, जिससे बंधे का पानी बाहर निकलने लगा। इस घटना के परिणामस्वरूप बंधे में लगभग सात कुंतल मछली मरकर उतराने लगीं।

ग्राम प्रधान ने कहा कि यह घटना न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि गाँव के लोगों के लिए भी गंभीर समस्या उत्पन्न कर रही है। मछलियों के मरने से जल जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जिससे स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुँचा है। स्थानीय निवासियों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे अराजक तत्त्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हों। मछलियों के मरने से गाँव में बदबू फैलने पर ग्राम प्रधान विपिन सिंह ने दो दिन बाद इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि गाँव के कुछ अराजक तत्त्वों ने जानबूझकर बंधे को काटा ताकि जल निकासी के बाद सुखी जमीन पर खेती कर सकें और बालू खनन करवा सकें। ग्राम प्रधान ने पुलिस से अनुरोध किया है कि वे इस मामले की गंभीरता को समझें और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि गाँव के विकास और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए यह आवश्यक है कि ऐसे तत्वों को नियंत्रित किया जाए।

ट्रेन के चपेट में आए दो लोगों की मौत

जौनपुर। बुधवार शाम लगभग 4:00 बजे जौनपुर से प्रयागराज जाने वाली रेलवे लाइन की ट्रैक पर कान में एयर फोन लगाकर पांडा बनवासी उम्र लगभग 25वर्ष पुत्र शिरोमणि बनवासी निवासी जंघई थाना सराय ममरेज जनपद प्रयागराज गाना सुनते हुए चला जा रहा था। पीछे से आ रही सवारी गाड़ी का चालक बार-बार ट्रेन का हॉर्न बजा रहा था। इसके अलावा आस पास खेतों में काम करने वाले लोग ट्रेन आती देखकर उसे आवाज दे रहे थे लेकिन कान में इयरफोन लगा रहने के कारण कोई भी आवाज उसके कान तक नहीं पहुंची। जिसके कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बरसठी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर पहचान करने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। कुछ घंटे भी जाने के बाद जब फंडा अपने घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग उसे खोजने के लिए निकले तब उन्हें पता चला कि एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। थाने पर जाकर उसका फोटो दिखाया गया तब परिजन से पहचान गए। वहीं जलालपुर में मंगलवार को वाराणसी-जफराबाद रेल प्रखंड पर डीजे संचालक की ट्रेन से चपेट में आने से मौत हो गई मृतक की पहचान जलालपुर बाजार निवासी अनिल कुमार अग्रहरी 45वर्ष के रूप में हुई है। यह घटना अपराह्न करीब तिन बजे अप लाइन पर हुई। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार किसी कार्य से रेलवे लाइन की ओर गए थे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनको गंभीर चोटे आई और मोके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनिल कुमार अग्रहरी के परिवार में दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं जिनमें से किसी का भी विवाह नहीं हुआ है। इस असामयिक घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

सई नदी में कूदी विवाहिता

जौनपुर। जलालपुर सई सेतु पुल से एक विवाहिता नदी में कूद गयी वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया शाम करीब पांच बजे हुई। इस घटना के बाद नदी किनारे मौजूद लोगों ने महिला को पानी से बाहर निकाला उसे बेहोशी की हालत में उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला को सीएचसी रेहटी भेजा गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतरइलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना अध्यक्ष जलालपुर गजानंद चौबे ने बताया कि महिला की पहचान शिवानी चौहान 19वर्ष निवासी धुरनशाहपुर हौज के रूप में हुई है पुलिस के अनुसार स्वजनों से किसी बात पर नाराजगी के चलते महिला ने नदी में जान देने का प्रयास किया।

मारपीट व एससी-एसटी मामले में दो गिरफ्तार

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ताखा पूरब गांव में चार माह पूर्व एक शादी समारोह में एक युवक की गांव के ही युवकों ने मारपीट का लहूलुहान कर दिया था। जिसमें घायल युवक की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।

क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में जून महीने में अम्बेडकर नगर जनपद के भदोही थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव निवासी रामसागर पासवान पुत्र भारत पासवान एक शादी समारोह में आये हुए थे। जहां पर डीजे पर डांस को लेकर हुई मारपीट में उक्त गांव निवासी कार्तिक पांडे व सत्यम पांडे पुत्रगण धमेंद्र पांडे से विवाद हो गया था। जिसमें दोनों युवकों ने लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया था। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के बाद दोषियों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में वांछित चल रहे दोनों युवकों को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक किरन कुमार सिंह,एस आई मुन्ना लाल शर्मा ने गुरुवार को चिरैया मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर एससी/एसटी के तहत दर्ज मुकदमे में चालान भेज दिया।

त्योहारों को लेकर चौकियां धाम में हुई बैठक

जौनपुर। गुरूवार को दोपहर 1 बजे शीतला चौकियां धाम में छठ पूजा एवं देव दीपावली को लेकर बैठक संपन्न हुई। मन्दिर के बगल में स्थित पवित्र कुण्ड की सा$फ—स$फाई सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर ट्रेनी आईपीएस गोल्डी गुप्ता ने बताया कि 27अक्टूबर को शाम व 28अक्टूबर की सुबह थाना पुलिस जवान, महिला पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड पुलिस टीम के जवानों की तैनाती कुण्ड में की जायेगी सुरक्षा की चाक—चौबन्द व्यवस्था पुलिस जवानों द्वारा की जायेगी। इस दौरान नगर पालिका परिषद द्वारा भरे कुण्ड के पानी को बाहर निकाला जा रहा था। कुण्ड में लगे रेलिंग की सा$फ—स$फाई, चुने का छिड़काव, सीढ़ियों की स$फाई, प्रकाश आदि व्यवस्था दो दिनों के भीतर करायी जायेगी जिससे छठ पूजन पर किसी भी प्रकार का कोई कठिनाई न हो। इस अवसर पर महंत विनय त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठी, गुड्डू उपाध्याय, प्रवेश उपाध्याय, सचिन गिरी, विनय गिरी, अनील सोनकर, धीरज त्रिपाठी, संजय माली, लालमनि माली, लाइन बाजार थानाध्यक्ष सतीश सिंह, शीतला चौकियां चौकी प्रभारी ईश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नितिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं

जौनपुर। गौराबादशाहपुर अखडो घाट के सामने 19अक्टूबर को गोमती नदी में मिले कथित जुआरी की लाश मिली थी। मृतक शहर कोतवाली के रासमण्डल का नितिन जायसवाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम उसके मौत का कारण स्पष्ट नही चल सका है। आगे की जांच के लिए उसके बिसरे को सुरक्षित रखा गया है। वहीं कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह तथा चौकी प्रभारी सिपाह आलोक त्रिपाठी पुलिस मामले में मृतक के स्वजन एवं जानने वालों से हर पहलू में पूछताछ कर रहे है। नितिन जायसवाल पुत्र स्वर्गीय प्रेमचंद जायसवाल की माँ कलावती का आरोप लगाया था कि नितिन 17अक्टूबर को उसके पांच परिचित दोस्त जुआ खेलने के लिये लिवा गए थे। इस घटना को लेकर मृतक की माँ कलावती ने पांचों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनके तहरीर पर ऊक्त पांचों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नगर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके चलते विसरा प्रिजर्व किया गया है। हालांकि मामले से जुड़े तमाम पहलुओं पर गौर करते हुए जांच चल रही है। मृतक के पहरज की तहरीर के आधार पर लोगो से और उसके जानकारों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मृतक नितिन जायसवाल की मौत गुत्थी सुलझा दी जाएगी।

Share Now...