Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबंद रेलवे फाटक को खुलवाने के लिए सांसद ने डीआरएम से की...

बंद रेलवे फाटक को खुलवाने के लिए सांसद ने डीआरएम से की वार्ता

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। जौनपुर-औड़िहाड़ रेलवे प्रखंड स्थित राजेपुर गांव में लगे रेलवे फाटक को एक सप्ताह पूर्व रेलवे विभाग द्वारा बंद कर दिया गया है जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों द्वारा इस समस्या की जानकारी सांसद बीपी सरोज को दी गई। जिस पर क्षेत्रीय सांसद बीपी सरोज राजेपुर गांव पहुचे और रेलवे विभाग के डीआरएम से वार्ता की। बता दें कि जौनपुर-औड़िहार रेलवे प्रखंड पर स्थित राजेपुर गांव के पास बने रेलवे फाटक को एक सप्ताह पूर्व रेलवे विभाग ने लोहे का खम्भा लगाकर बंद कर दिया। फाटक को बंद किये जाने से आजमगढ़ मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होने लगी। इस समस्या को गांव के लोगों ने सांसद मछलीशहर बीपी सरोज को अवगत कराया जिसके मद्देनजर गुरुवार की शाम सांसद बीपी सरोज रेलवे फाटक राजेपुर पहुंचे और उन्होंने वहीं से डीआरएम वाराणसी से फोन कर इस फाटक को खुलवाने के लिए कहा। सांसद ने उपस्थित ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। इसी रेलवे फाटक से होते हुए हर रोज राजेपुर, धर्मापुर, कबीरुद्दीनपुर, विथार, केशवपुर, तरसंड आदि गांव के सैकड़ों लोग आते जाते हैं। फाटक बंद होने की वजह से लोगों को काफी दूरी तय करके जाना पड़ रहा है। इस दौरान उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, भाजपा नेता विकास सिंह, उमाकांत यादव, बंटी मिश्रा, गुड्डू सिंह, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।

Share Now...