जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के अरसियां बाजार में बीते शुक्रवार की शाम बाइक सवार बदमाशों द्वारा असलहे से फायरिंग कर बाजार निवासी एक दुकानदार से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है जबकि मौके पर पहुंची पुलिस सूचना को फर्जी बता रही है। बताया जाता है कि बाजार निवासी रामदास चौरसिया द्वारा लिखित रूप से तहरीर में आरोप लगाया कि रात आठ बजे वे अपने भाई भगवान दास के साथ भेजन करने के बाद सोने जा रहा था, उसी दौरान बाइक सवार मुंह बांधे दो बदमाश आए और सिर पर असलहा सटाकर 25 हजार रुपए की मांग की। शनिवार को पैसा देने की बात कहते हुए हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। पीड़ित का माने तो इसके पूर्व भी आधा दर्जन की संख्या में आए लोग दुकान को खाली करने की धमकी दे रहे थे लेकिन बाजारवासियों के कारण वापस लौट गए। लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है। जबकि पुलिस फायरिंग की घटना को फर्जी बताते हुए मामला दुकान खाली कराने के लिए आपसी विवाद बता रही है से साफ इनकार कर रही है। प्रभारी प्रेम शंकर ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
फायरिंग कर रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
Previous article
Next article


