जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका ने नदी में उस समय छलांग लगा दी, जब प्रेमी ने विवाह करने से मना कर दिया। जिसके बाद प्रेमी के प्यार से आहत होकर प्रेमिका ने केराकत थानागद्दी जलालपुर मार्ग पर स्थित गोमती नदी के पुल से नीचे छलांग लगा ली। युवती को नदी में डूबते देख शव दाह संस्कार करने आए लोग व गोताखोरों की मदद से युवती को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के उपचार हेतु केराकत सामुदायिक केंद्र लाकर मामले की छानबीन में जुट गई। युवती के पिता ने बताया कि केराकत स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज दसवीं कक्षा में नामांकन के लिए मेरी पुत्री स्कूल गई हुई थी। इसी दौरान गांव का लड़का स्कूल से लड़की को बहला-फुसलाकर लेकर भाग गया। देर शाम घर वापस नहीं लौटने पर कोतवाली पहुंच मामले से अवगत कराया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय लड़की खोज कर लाने की बात कही गई। लगभग दस दिन बाद बुधवार की शाम पुत्री घर लौट आप बीती बताई। जिसके गुरुवार की सुबह गांव के संभ्रांत लोगों के बीच बैठक हुई। बैठक में जब दोनों को आमने-सामने किया गया। तो लड़का शादी करने से इनकार कर दिया। मगर मेरी पुत्री शादी करने की जिद पर अड़ी रही, और लड़का बार-बार शादी करने से इनकार करता रहा। जिससे आहत होकर मेरी पुत्री ने गोमती नदी के पुल से नीचे छलांग लगा ली। फिलहाल युवती का उपचार चल रहा है चिकित्सकों ने युवती की हालत को स्थिर बताई। वही घटना के बाद प्रेमी घर से फरार बताया जा रहा। मिली जानकारी के अनुसार युवती के माता-पिता दोनों विकलांग है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
प्रेमी ने की बेवफाई तो प्रेमिका ने नदी में छलांग लगाई

Previous article
Next article


