Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रेमिका डीजे के साथ प्रेमी के घर लाई बारात, रचाया अनोखा विवाह

प्रेमिका डीजे के साथ प्रेमी के घर लाई बारात, रचाया अनोखा विवाह

जौनपुर धारा,बदलापुर। प्यार की ताकत एक बार फिर चर्चा में आ गई जब एक युवती अपने प्रेमी के घर डीजे-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंच गई और विवाह रचा लिया। यह अनोखी शादी जौनपुर जिले में लोगों के बीच कौतूहल और चर्चा का विषय बन गई है। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी अजय गौतम और खुटहन थाना क्षेत्र के भड़सरा गांव निवासी युवती शिवकुमारी के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था।

हालांकि दोनों के प्रेम की भनक लड़की के परिजनों को नहीं थी। तीन माह पहले युवती के पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, लेकिन शिवकुमारी ने इस रिश्ते को ठुकरा दिया। जब परिजनों को असलियत का पता चला, तो उन्होंने प्रेमी अजय से बात की और शादी के लिए तैयार हो गए। 5मई को शिवकुमारी अपने परिजनों, रिश्तेदारों और डीजे रथ के साथ बाकायदा बारात लेकर अजय के घर पहुंची। वहां दोनों की रजामंदी से धूमधाम से शादी संपन्न हुई। इस विवाह की खास बात यह रही कि अजय ने अपने विवाह कार्ड में भी लिखवाया था कि सभी वैवाहिक कार्यक्रम उसके निवास स्थान भटौली में ही होंगे। परिजनों की सहमति और समाज की परवाह किए बिना दोनों प्रेमियों का मिलन एक मिसाल बन गया। यह अनोखा विवाह अब इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जहां आमतौर पर दूल्हा बारात लेकर जाता है, वहीं यहां दुल्हन ही बारात लेकर पहुंची।

Share Now...