Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरप्रार्थना पत्रों का पारदर्शिता से करें निस्तारण -डीएम

प्रार्थना पत्रों का पारदर्शिता से करें निस्तारण -डीएम

  • पाँच का निस्तारण शेष फरियादी मायूस

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत तहसील सभागार में शनिवार को पूर्वान्ह जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने शिकायती प्रार्थनापत्रों के पारदर्शिता पूर्ण निस्तारण हेतु मातहतों को सख्त निर्देश दिया। वहीं जिलाधिकारी के सामने हो रही जनसुनवाई में ग्राम महुली की दिव्यांग महिला उषा देवी ने अपने मामले में लीपापोती का आरोप लगाकर परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी पर बरस पड़ी। मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी माज अख्तर को निर्देशित करके मामले की रिपोर्ट देने को कहा। वहीं बैठक में अपनी समस्याओं को लेकर आये 136 फरियादियों में राजस्व मामले से सम्बंधित पाँच फरियादियों के मामले का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। वहीं शेष फरियादी मायूस चेहरा लिए वापस चले गये। इस अवसर पर एडिशन एसपी डॉ. संजय कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गोरखनाथ पटेल, उपजिलाधिकारी माज अख्तर, क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा, जिला विकास अधिकारी वृजभान सिंह, परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, जिला पंचायत अधिकारी मनोज कुमार त्यागी, तहसीलदार अमित त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी, कृष्ण मोहन यादव समेत तमाम विभागों के अधिकारी व लेखपाल व कानूनगो उपस्थित रहे।

Share Now...