जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा विकासखंड बदलापुर के ग्राम पंचायत कमालपुर एवं मिरशादपुर से चकरियाव घाट सड़क पर चल रहे पौधरोपण कार्य का निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत कमालपुर में ग्राम पंचायत के द्वारा लगभग 400 पेड़ लगाए जा रहे थे, जिन्हें सुरक्षित रखने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए। मिरशादपुर से चकरियाव घाट सड़क पर दोनों किनारों पर पौधे लगाए जा रहे थे जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पेड़ों को सुरक्षित रखने के प्रयास किए जाएं साथ ही अन्य सड़कों को भी इसी तरह पौधरोपण कर सड़क को हरा भरा एवं सुंदर बनाने के प्रयास किए जाए। जिलाधिकारी के द्वारा प्राथमिक विद्यालय सिंन्धीलश्कर (मछलीगांव) में पौधरोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने समस्त सरकारी अधिकारी/कर्मचारी, गैर सरकारी अधिकारी/कर्मचारी व आमजनमानस से अपील किया कि अधिक से अधिक पौधरोपण करें, जिससे पर्यावरण को हरा-भरा किया जा सके। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बदलापुर ग्राम प्रधान सुमित्रा यादव सहित वन क्षेत्राधिकारी सुशील मिश्रा वन दरोगा नन्हे लाल यादव, वनरक्षक ईश्वर अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
प्राथमिक विद्यालय मछलीगांव में जिलाधिकारी ने किया पौधरोपण

Previous article
Next article


