जौनपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के 9वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने अराजकता से व्यवस्था और बीमारू राज्य से विकासशील राज्य बनने तक का सफर तय किया है, और अब यह पूरे भारत का ‘ग्रोथ इंजनÓ बन गया है। मंत्री शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को उनके रिकॉर्ड कार्यकाल के लिए बधाई दी और कहा कि ‘डबल इंजन सरकारÓ ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था में सुधार, माफिया और गुंडागर्दी पर प्रभावी नियंत्रण, और आमजन में सुरक्षा व विश्वास के माहौल की सराहना की। आधारभूत संरचना के क्षेत्र में, जेवर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रदेश को वैश्विक पहचान देगा। महिला सशक्तिकरण में महिलाओं की भागीदारी 15′ से बढ़कर 36’ हुई है। कृषि क्षेत्र में उत्तर प्रदेश खाद्यान्न उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है, और गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं से करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। जौनपुर में, 9.55 लाख किसानों को 2815 करोड़ रुपये की किसान सम्मान निधि मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कुल 1.25 लाख से अधिक आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि मुख्यमंत्री आवास योजना से 22,197 परिवार लाभान्वित हुए हैं। आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से लाखों परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है, और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 9,486 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है। ऊर्जा, स्वच्छता और पर्यटन में भी जौनपुर तेजी से प्रगति कर रहा है।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
प्रभारी मंत्री 9वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर डाला प्रकाश



