जौनपुर धारा, सुइथाकला। अखिल भारतीय प्रधान संघ के बैनर तले सोमवार को क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित अपनी सात सूत्री मांगों का एक ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा। इसके पूर्व प्रधानों द्वारा राम प्रकाश दूबे की अध्यक्षता में एक बैठक की गई जिसमें एक राय होते हुए नेटवर्क के अभाव के चलते मनरेगा में आनलाइन हाजिरी बन्द करने, मनरेगा मजदूरों व राज मिस्त्रियों के मानदेय को बढ़ाने, राजवित्त व प्रशासनिक आयोग की सिफारशों को उत्तर प्रदेश में लागू करने, पंचायत सहायक, केयर टेकर और प्रधानों के मानदेय का बजट अलग से करने, मानदेय बढ़ाने और शस्त्र लाइसेंस बनवाने में बरीयता दिए जाने सम्बन्धी माँग सम्बन्धी एक ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव सौंपा। इस दौरान रामसकल वर्मा, हरिश्चन्द्र, राजेन्द्र समेत क्षेत्र के अन्य गणमान्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
प्रधानों ने बैठक कर सौंपा ज्ञापन

Previous article


